फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हादसा : 'छुट्टी पर घर आए थे...हमेशा के लिए छोड़कर चले गए'; पत्नी बदहवाश; सड़क पर बिखरीं थीं लाशें

Sat, 22 Nov 2025 11:27 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी हादसे में फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बिना हेलमेट चलते हादसा बेहद भयावह रहा। उत्कर्ष सिंह छुट्टी पर घर आए थे और शादी से लौटते समय मारे गए।
विज्ञापन
अमेठी हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम और बुलेट की टक्कर हो गई। तीनों दोस्त की शादी से घर लौट रहे थे। बुलेट की स्पीड 100 के करीब थी। सामने से डीसीएम आ रहा था, तभी बचने के लिए बुलेट की ब्रेक मारी, लेकिन टक्कर हो गई। युवक काफी दूर तक फिसलते हुए चले गए।
विज्ञापन



 

हादसे में सड़क पर पड़ी लाश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लाशें सड़क पर बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। ये जानकारी जब पत्नी को हुई, तो वो रोने लगी। कहती हैं- 'छुट्टी पर घर आए थे…हमेशा के लिए छोड़कर चला गया, मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था'

महाराजपुर निवासी उत्कर्ष सिंह (फौजी), बजरंग सिंह और अंशु सिंह पड़ोसी की शादी से लौट रहे थे। उत्कर्ष शुक्रवार दोपहर जम्मू से छुट्टी पर घर पहुंचे थे। परिवार से मिलकर शाम को सीधे दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। गांव में सुबह मौत की सूचना पहुंचते ही माहौल शोक में बदल गया। परिजन और ग्रामीण चौंक गए। परिवारों में  रोने की आवाजें गूंजती रहीं। 
 

फौजी जम्मू में तैनात था

उत्कर्ष सिंह जम्मू में तैनात थे। छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। शाम को दोस्त की शादी में पहुंचे। सुबह उनकी मौत की खबर आई तो परिवार टूट गया। घर से रोने पीटने की आवाज आने लगी। गांव वाले उनके घर पहुंचे। किसी तरह उनको संभालने में जुटे हैं। 
 

डीसीएम के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

खेती की जिम्मेदारी उसी पर थी

अंशु सिंह (30) बैजनाथ गांव का इकलौता बेटा था। घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। खेती की जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी मौत से परिवार की उम्मीदें टूट गईं।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

उसी घर में सन्नाटा फैला मिला

बजरंग सिंह (25) मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था। दोस्तों के साथ बारात में गया था। लौटते समय उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। माता-पिता और रिश्तेदार उसे याद कर बिलखते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें