फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वतिया व फतेहपुर की टीम ने जीते मैच

Wed, 15 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के बरसंडा स्थित खेल मैदान में आयोजित वारसी क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच वतिया इलेवन और थौरी टीम के बीच खेला गया, जिसमें थौरी ने टाॅस जीतकर वतिया को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन




वतिया टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। जवाब में उतरी थौरी टीम 143 रन ही बना पाई। दूसरा मैच जायस इलेवन व फतेहपुर इलेवन टीम के बीच खेला गया, जिसमें फतेहपुर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए फतेहपुर इलेवन ने सात विकेट खोकर 146 रन बनाए। फतेहपुर इलेवन की ओर से शेर अली ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।


लक्ष्य का पीछा करते हुए जायस की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 12 ओवरों में 95 रन ही बना सकी। फतेहपुर इलेवन ने 51 रनों से मैच जीत लिया। तीन विकेट लेकर आलराउंडर शानदार प्रदर्शन के लिए शेर अली को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर एजाज अहमद, प्रधान जकी, शराफत अली, नदीम अहमद, मोहम्मद जुबैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें