फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से जगह-जगह जलभराव, लोग परेशान

Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ठेंगहा के कुटिया मार्ग पर बरसात के बाद हुआ जलभराव। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। जर्जर सड़कों पर भरे पानी के बीच राहगीरों को गुजरना पड़ रहा है। जलनिकासी की समस्या न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



आंधी के साथ ही बारिश ने गांव से लेकर शहर तक की सूरत बिगाड़ दी। ग्रामीणांचल में बनी सड़क से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क के दोनों छोर तक मकान बने होने से घरों का पानी भी सड़क पर जमा हो रहा है। जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्राथमिक स्कूल, सड़क किनारे व अन्य कई जगहों पर जलभराव रहा।


ठेंगहा स्थित क्राॅसिंग के समीप कुटिवा मार्ग पर जलभराव है। रेल लाइन के दोहरीकरण के बाद दोनों छोर पर बड़ा ब्रेकर बनाकर सड़क को ऊंचा कर दिया गया। सड़क और ब्रेकर के बीच करीब तीन मीटर में सड़क नीचे हो गई। जल निकासी न होने से लोगों को आवागमन में परेशानियां हो रही हैं। बरियारपुर मजरे विशंभरपुर गांव में जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें