फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओपीडी 1300 पार, मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Tue, 17 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अवकाश के बाद सोमवार सुबह जिला अस्पताल खुला तो ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी हो या परचा काउंटर, हर जगह लंबी लाइन लगी दिखी। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 1300 पार रही।
विज्ञापन




जून में मौसम में बदलाव से लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर, डॉक्टर कक्ष, पैथाेलॉजी व दवा काउंटर पर लंबी कतारें होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में मरीज बुखार, खांसी, पेट दर्द व सीने के दर्द से परेशान रहे। इसके अलावा सभी 13 सीएचसी व पीएचसी पर मरीजों की भीड़ रही।


्रसीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सभी मरीजों की जांच के साथ उनका इलाज हुआ। मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार, पेटदर्द, डिहाईड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को 1301 नए मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण हुआ, जिसमें बुखार के 653, खांसी के 119, ठंड के 107, जुकाम के 103, पेट दर्द के 118, लूज मोशन के 81, डायरिया के 21 और मनोरोग के 72 मरीज रहे।
विज्ञापन




लैब में 214 मरीजों की 5106 प्रकार की जांचें हुईं। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरत कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। पानी अधिक पीएं। तेज धूप में बाहर जाने से बचें। हल्के, ढीले सूती वस्त्र पहनें। ओआरएस का घोल खूब पीएं। नीबू पानी, जलजीरा, कच्चे आम का पना, लस्सी आदि का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें