फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 25 से रजबाहा में छोड़ा जाएगा पानी

Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-41 के सिंदूरवा रजबाहा और उससे जुड़ी नहरों में 25 जून से पानी छोड़े जाने की सूचना से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है। लंबे समय से सूखी पड़ी नहरों और माइनरों के चलते धान की नर्सरी संकट में है।
विज्ञापन


पलिया पश्चिम, कोयलारा मुबारकपुर, नियांवां और बाबागंज सहित कई गांवों के किसान 40 दिनों से सिंचाई का संकट झेल रहे हैं। भूमिगत जलस्तर गिरने से पंपिंग सेट से भी सिंचाई कर पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसान नहर में पानी आने की राह देख रहे थे। सिंचाई विभाग से पानी छोड़े जाने की जानकारी मिलने पर किसानों ने खुशी जताई। किसान राघवेंद्र मिश्रा, अहमद हुसैन, बद्री प्रसाद लोधी और राम नरेश मौर्य ने बताया कि नहरों में पानी न होने से खेती की तैयारी प्रभावित हो रही थी।


एसडीओ केके सिंह ने बताया कि सिंदूरवा रजबाहा और सभी माइनरों में मंगलवार से पानी छोड़ा जाएगा। टेल तक पानी पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसानों को धान की खेती में किसी तरह की परेशानी न हो और जलस्तर में भी सुधार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें