फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 30 हजार लोगों को रातभर नहीं बिजली

Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। बिजली उपकेंद्र शुकुलपुर में खराबी आने से रातभर 30 हजार से अधिक की आबादी गर्मी से बेहाल रही। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम शुकुलपुर उपकेंद्र पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार देर शाम से ही शुकुलपुर उपकेंद्र के फीडर पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को रातभर भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सहजीपुर, भवसिंहपुर, ठेंगहा सहित कई गांवों में आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। शुक्रवार शाम बिजली न आने पर नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंच कर नाराजगी जताई। ग्रामीण ज्ञान सिंह ने बताया कि रात में बिजली नहीं थी और दिन में भी आपूर्ति सुचारू नहीं रही। पिछले एक सप्ताह से बिजली समस्या झेल रहे हैं।




दिन-रात बिजली कटौती की जा रही है और लाइन फॉल्ट के नाम पर भी बिजली बंद कर दी जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से बिजली गुल थी, जो शुक्रवार सुबह नौ बजे बहाल हो सकी। 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति न होने से सभी परेशान रहे। अवर अभियंता जसवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया और आश्वासन दिया कि आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम बारिश के कारण शुकुलपुर फीडर की मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई थी, जिससे ढाई से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इस मौके पर ज्ञान सिंह, विनोद सिंह, प्रवीण सिंह, रज्जन सिंह, अतर सिंह, पवन सिंह और रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें