फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह थाना प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आईजीआरएस निस्तारण की प्रगति खराब होने पर एसपी ने छह थाना प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में सभी को मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं लेने तथा प्रदेश स्तर से होने वाली रैंकिंग में जिले की स्थिति खराब होने का हवाला दिया गया है। एसपी ने सुधार नहीं होने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शासन द्वारा पिछले दिनों अक्तूबर माह की रैंकिंग सूची जारी की गई तो जिले का गौरीगंज थाना पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। सूची में फुरसतगंज, अमेठी व जायस को 100 में 97 अंक, संग्रामपुर को 96, जामो, मुसाफिरखाना व शिवरतनगंज को 94-94 अंक, बाजार शुकुल व मुंशीगंज को 90-90 अंक के साथ इन सभी की रैंकिंग 434 से लेकर 947 तक है।
इसके अलावा मोहनगंज, महिला थाना, कमरौली, पीपरपुर, रामगंज व जगदीशपुर थाने की रैंकिंग एक हजार से ऊपर रही। सूची मिलने के बाद एसपी डॉ. इलामारन जी. ने सबसे कम नंबर पाने के साथ ही रैंकिंग सूची में एक हजार से ऊपर स्थान पाने पर इन छह थाना प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में सभी को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए भविष्य में प्रगति खराब नहीं होने को कहा है। यह भी कहा है कि इन्हीं कारणों से प्रदेश में जिले का नाम खराब होता है। प्रगति में सुधार नहीं आने पर एसपी ने संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें