फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मशाल रैली का जोरदार स्वागत

Tue, 16 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खेल के शुभांकर का किया स्वागत
विज्ञापन
अमेठी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण के तहत प्रचार प्रसार के लिए निकली मशाल का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। मंगलवार की सुबह रामलीला मैदान से मशाल रैली निकालने के साथ स्टेडियम परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मशाल रैली में अफसरों के साथ हजारों की संख्या में छात्र शिक्षक व स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण के तहत 25 मई से पांच जून तक प्रदेश के चार जनपद लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, गोरखपुर व दिल्ली में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजन किया जा रहा है। इसमें 200 यूनिवर्सिटी के करीब 8000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अफसर प्रतिभाग करेंगे। गेम्स के प्रचार-प्रसार को लेकर मशाल रैली प्रचार वाहन सोमवार की देर शाम जिले की सीमा पर पहुंचा। मशाल रैली में मौजूद टीम लीडर हरिओम मिश्र, शुभांकर, सचिन (जीतू), टेक्नीशियन प्रदीप कुमार, चालक विनोद कुमार का फुरसतगंज बाजार में जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद मशाल रैली जायस, गौरीगंज होते हुए अमेठी गेस्ट हाउस पहुंची जहां रात्रि विश्राम किया।
मंगलवार की सुबह शहर के रामलीला मैदान में मशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, शिक्षक, एनवाईके व स्थानीय लोगों के साथ करीब पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। रैली को विशिष्ट अतिथि सीडीओ सान्या छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में मशाल रैली को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलों को अपने जीवन में शामिल करें। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए खेलों के प्रति उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कंपोजिट स्कूल भादर के बच्चों ने स्वागत गीत, अमेठी कंपोजिट स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत, प्रोफेसर भगवती ने नृत्य कार्यक्रम, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक के युवाओं द्वारा रिदमिक योग स्पोर्टस, प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर बहादुरपुर के बच्चों द्वारा योगा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि राजेश अग्रहरी एवं विशिष्ट अतिथि सान्या छाबड़ा ने मशाल रैली टीम, खिलाडिय़ों, शिक्षकों एवं नागरिकों को साल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मशाल रैली के स्वागत एवं रैली के शुभारंभ में मौजूद लोगों ने मशाल के साथ अपनी फोटो खिंचवाई। डॉ. अर्जुन पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता, प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह, प्रवक्ता बच्चा राम वर्मा, निशानेबाज रूचि सिंह, शिवरतन समेत खिलाड़ियों व व्यापारियों व अन्य लोगों ने भी मशाल को आगे बढ़ाते हुए फोटो खिंचवाई।

यह रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम प्रीती तिवारी, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए संगीता सिंह, जिलाक्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, उपक्रीड़ाधिकारी मो. मुसर्रफ, शमीम अहमद, युवा कल्याण अधिकारी रागिनी, तिलोई एसडीएम फाल्गुनी सिंह, एनवाईके उपनिदेशक डॉ. आराधनाराज, प्राचार्य पीके श्रीवास्तव एवं जिला ओलंपिक संघ सचिव संदीप कुमार सिंह सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें