फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अभिषेक को मिला रजत पदक

Tue, 16 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
​खिलाड़ी अ​भिषेक पाल
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे शुक्लान मजरे भेंवई निवासी अभिषेक पाल ने 26वीं फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। झारखंड के रांची में चल रही प्रतियोगिता में अभिषेक ने 10 हजार मीटर दौड़ा 29:07 मिनट में पूरा कर जिले का नाम रौशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अभिषेक ने एशियन चैंपियनशिप बैंकाक (थाइलैंड) 2023 में अपनी जगह बना ली है। इसके पूर्व अभिषेक पाल ने नेशनल गेम 2022 गुजरात के गांधीनगर स्टेडियम में पांच किलोमीटर दौड़ में परचम लहराया था। अभिषेक पाल की सफलता पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें