फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल कॉलेज संग जिला अस्पताल व सीएचसी में वार्ड आरक्षित

Sat, 18 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई ​स्थित मेडिकल कॉलेज में आर​क्षित वार्ड। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली पर्व को देखते हुए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी में एहतियातन वार्ड आरक्षित करते हुए अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। चिकित्सकों व कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल में 13 और नौ बेड के दो वार्ड आरक्षित किए गए है। वहीं सीएचसी में पांच-पांच बेड के वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि दीपावली पर किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए चिकित्सकों व कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इमरजेंसी में चिकित्सकों व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य चिकित्सक व कर्मियों को ऑनकाॅल मौजूद रहने के लिए निर्देशित किया गया है। अस्पतालों में सभी दवाओं की व्यवस्था करा दी गई है।



मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि आठ बेड का बर्न वार्ड आरक्षित किया गया है। डॉ. शेषनाथ की निगरानी में चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन





बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाले ग्रीन पटाखे खरीदें। अस्पतालों, स्कूलों, दुकानों, मकानों या पशु आश्रयों के पास पटाखे न फोड़ें। खुली जगहों पर ही पटाखे फोड़ें। इस दौरान पानी और अग्निशामक यंत्र पास रखें। पटाखे फोड़ते समय दस्ताने, चश्मा और जूते पहनें। पटाखे फोड़ते समय अपने बाल बांध कर रखें। बच्चों को घर के बड़ों की देखरेख में ही पटाखे फोड़ने दिए जाएं। इस्तेमाल किए गए पटाखों को जिम्मेदारी से नष्ट करें। पटाखे से जलने पर एंटीबायोटिक मरहम लगाएं। घाव होने पर एंटीसेप्टिक से साफ करें। आंखों में चोट लगने पर पानी से धोएं व चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें