फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चकमार्ग पर बनी दीवार ढहाई

Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस के बहादुरपुर में चकमार्ग पर बनी दीवार को ढहाता बुलडोजर।-संवाद
विज्ञापन
जायस। बहादुरपुर में चकमार्ग की जमीन पर बनाई गई दीवार को प्रशासन ने शुक्रवार को जेसीबी से ढहा दिया। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के दो माह बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन




बहादुरपुर निवासी राकेश मौर्य पर चकमार्ग की जमीन पर दीवार बनाकर अतिक्रमण करने का मामला तहसीलदार न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय ने 11 जून को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। कब्जाधारक को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। दो माह बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो तहसील प्रशासन ने राजस्व और पुलिस कर्मियों की टीम गठित की।


शुक्रवार को टीम जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। चकमार्ग पर बनी दीवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। इसके बाद रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। टीम में लेखपाल महेंद्र शुक्ल, राजस्वकर्मी सुरेंद्र पाल और जायस पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें