जायस के बहादुरपुर चौराहे के पास तिलोई रोड स्थित दुकान में लगी आग से जला सामान। स्रोत: स्थानीय न
जायस। बहादुरपुर चौराहे के पास तिलोई रोड स्थित मोहम्मद अनस की कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। इससे करीब दो लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े जल गए। दुकान में रखा कूलर और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी जल गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
मोहम्मद अनस ने बताया कि रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने शटर के अंदर से धुआं और लपटें निकलती देखीं। पड़ोसी ने फोन कर उन्हें सूचना दी। वह दुकान पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है