फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 साल से पैमाइश का इंतजार, डीएम से मांगा न्याय

Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और अतिक्रमण से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे। मुसाफिरखाना तहसील में रंजीतपुर दादरा निवासी सुनील कुमार ने जिलाधिकारी संजय चौहान को बताया कि फरवरी 2016 में उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अब तक उनके रास्ते की जमीन की पैमाइश नहीं कराई गई। 10 वर्षों से अतिक्रमण नहीं हटने के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



पूरे घीसराम निवासी श्यामपति ने भूमिधरी की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। खालिशपुर बाहरपुर निवासी धनीराम ने बताया कि उनके सेहन-दरवाजे के रास्ते का मामला उप जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी विपक्षियों ने दीवार बनाकर रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया। सौना कमरौली निवासी मोहम्मद आलम ने सहखाते की भूमि पर कब्जे की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


120 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण
जिले की चारों तहसीलों में कुल 120 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें मुसाफिरखाना में 35 में तीन, गौरीगंज में 22 में तीन, अमेठी में 28 में एक और तिलोई में 35 में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें