अमेठी। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव प्रचार को लेकर प्रत्याशियों में होड़ लगी है। अध्यक्ष, सचिव समेत चार पदों पर 26 दिसंबर को चुनाव होगा। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की वापसी हुई। अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश मिश्र, दिनेश प्रताप सिंह और शिव मूर्ति तिवारी के बीच घमासान होगा। सचिव पद के लिए उपेंद्र कुमार शुक्ल, बृजेश कुमार पांडेय, छत्रशाल सिंह और सुरेश चंद्र वर्मा के बीच कड़े चुनावी मुकाबले के आसार हैं।
सीनियर उपाध्यक्ष के लिए मोहम्मद कुद्दूश खां, जितेंद्र कुमार सिंह, त्रियुगी नारायण मिश्र व कोषाध्यक्ष के लिए अनूप कुमार श्रीवास्तव व प्रेम नारायन दुबे चुनाव मैदान में है। सभी पदों के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि अध्यक्ष, सीनियर उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव होगा। 26 दिसंबर को नेहरू सभागार में मतदान होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
अमेठी। बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए गिरजा शंकर शुक्ल, राजेश कुमार मिश्रा और धर्मेंद्र नाथ शुक्ला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। गिरिजा शंकर शुक्ला के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्रा और धर्मेंद्र नाथ शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहीं, जूनियर उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार गुप्त, संयुक्त सचिव पद पर अजय कुमार तिवारी, चंद्र मोहन मिश्र, हरपाल सिंह और सीनियर सदस्य पद पर अशोक शंकर गुप्त, गिरजा शंकर शुक्ल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व जूनियर सदस्य पद पर अफसर हुसैन व कमला प्रसाद पांडेय निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इसकी पुष्टि एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर शुक्ल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है।