फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिन में चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति, बढ़ी परेशानी

Fri, 22 Dec 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बने बिजली रोस्टर से आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को मुश्किल हो रही है। सुबह व रात में कई बार होने वाली बिजली कटौती से दुकानदारों, कारखानों व खासकर किसानों को ज्यादा परेशानी हो रही है। दिन में सिर्फ चार से पांच घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पाॅवर कॉर्पोरेशन की तरफ से नगर को 24, तहसील मुख्यालयों को 20 व ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का रोस्टर जारी किया गया है। बरनाटीकर उपकेंद्र से करीब साढ़े 13 हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। कारखानों के साथ ही दुकान व किसानों को आपूर्ति मिलती है।
हालात ये हैं कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रात में बिजली आपूर्ति की स्थिति ठीक रहती है, लेकिन, दिन में सिर्फ चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जरा लोगों की भी सुने
बरनाटीकर वार्ड के जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रात में बिजली की आपूर्ति तो लगभग ठीक ही रहती है। लेकिन, दिन में चार, पांच घंटे आपूर्ति मिलने से दिक्कत होती है। मेहनपारा निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि दिन में कटौती से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वकील अहमद ने रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के मुताबिक बिजली आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें