फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर टिकी मतदाताओं की नजर

Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। पत्रों की बिक्री के साथ नामांकन प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। मतदाता अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों का कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए नगर पालिका परिषद जायस की सीट आरक्षित की गई है जबकि गौरीगंज व मुसाफिरखाना अनारक्षित की गई है। इससे नगर पालिका व नगर पंचायत का अध्यक्ष बनने का सपना संजोए बैठे सभी वर्ग के उम्मीदवारों को मौका मिला है। नगर पंचायत अमेठी में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को अध्यक्ष बनने का अवसर दिया गया है। सभी निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। बावजूद इसके सत्ताररूढ़ भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा आदि राजनीतिक दल अभी भी जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में जुटे हैं।
इस बार शहर की सत्ता किस पार्टी व उम्मीदवार के हाथ में जाएगी इसका आकलन चारों निकायों में 72 वार्डों के 79,037 मतदाता करना शुरू कर दिए हैं।
मतदाताओं की निगाह राजनीतिक दलों के पार्टियों की ओर से घोषित होने वाले प्रत्याशियों पर टिकी है। लोग राजनीतिक दलों से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों में गुण व दोष के साथ उनके कार्य व्यवहार व सामाजिकता की भी चर्चा कर रहे हैं। मतदाता भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा में अच्छी पैठ बनाने वाले व पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रत्याशियों को टिकट मिलने की प्रबल संभावना जता रहे हैं। बात कुछ भी हो लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद चारों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए रोमांचक मुकाबला होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक दलों से टिकट की मांग कर रहे प्रत्याशियों की संख्या
निकाय - भाजपा - कांग्रेस - सपा - बसपा - आप
गौरीगंज - 08 - 06 - 01 - 03 - 01
जायस - 02 - 04 - 04 - 04 - 04
अमेठी - 06 - 02 - 02 - 02 - 01
मुसाफिरखाना - 02 - 02 - 01 - 01 - 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें