फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को अमेठी नगर में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में बौद्धिक कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से पथ संचलन किया। नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि विजयदशमी अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। उन्होंने पंच परिवर्तन की अवधारणा बताते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यबोध, स्व आधारित जीवनशैली और कुटुंब प्रबोधन को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने भी स्वयंसेवकों से समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक पवन, नगर संघचालक अनूप कुमार, नगर कार्यवाह दिलीप, नगर प्रचारक संजय, शिवपूजन, काशी प्रसाद तिवारी, कुंवर अनंत विक्रम सिंह, महेंद्र मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, दिनेश तिवारी, अंजनी मिश्र और नगर प्रचार प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें