फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाॅलीबाॅल : डीएलडब्ल्यू वाराणसी की टीम बनी चैंपियन

Tue, 22 Apr 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्थानीय विकास खंड के सिंदुरवा गांव में आयोजित तीन दिवसीय 57वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार रात से सोमवार सुबह तक चले डे-नाइट फाइनल मुकाबले के साथ हुआ।
विज्ञापन




फाइनल मैच में डीएलडब्ल्यू वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनईआर गोरखपुर को सीधे तीन सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच का पहला सेट 27/25, दूसरा 25/22, तीसरा 25/15 से जीता। आयोजक की ओर से विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।


उन्होंने कहा कि सिंदुरवा गांव से गांधी परिवार का गहरा जुड़ाव रहा है और इस गांव की मिट्टी में खेल और संस्कृति की खुशबू है। उन्होंने आयोजक ठाकुर इशराक अहमद को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए खेल भावना के महत्व पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी खेल छोटा या बड़ा नहीं होता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सबसे अहम है खेल की भावना को बनाए रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें