फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ ब्लॉक की सरुवांवा ग्राम पंचायत के पूरे अंगनू गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन कर सड़क निर्माण और हैंडपंपों की मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



राजकरन और रंग बहादुर यादव ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। मजबूरी में ग्रामीणों ने श्रमदान कर करीब 35 मीटर खड़ंजा मार्ग को आवागमन योग्य बनाया, लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था है। शेष मार्ग आज भी बदहाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। प्रदर्शन के बाद ने एडीओ पंचायत मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए नियमानुसार समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें