जीजीआईसी अमेठी में खो-खो खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खो-खो प्रतियोगिता में सौम्या, राधिका, रूपम, शायना, अनुषा कश्यप और इशरत जहां की टीम ने बेहतरीन तालमेल, फुर्ती और रणनीति का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन एकल वर्ग में कक्षा आठ की छात्रा जोया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या डॉ. फूलकली गुप्ता ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी । इस अवसर पर शिक्षिका ऋचा देवी, रूबी सिंह, रुचिका सिंह, निशा व ममता सहित विद्यालय के अन्य शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।