फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ई केवाईसी के नाम पर पैसा मांगने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Wed, 17 Jul 2024 04:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। कोटे की दुकान पर निशुल्क ई-केवाईसी करने के बजाय शुल्क मांगने पर मंगलवार को उपभोक्ता भड़क गए। उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवाई जा रही है। राशन के साथ प्वाइंट आफ सेल मशीन से उपभोक्ताओं की निशुल्क ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है।
मंगलवार को बहादुरपुर ब्लॉक के खरौली गांव के उपभोक्ताओं ने कोटेदार के ऊपर राशन के नाम पर ई-केवाईसी के लिए पैसे की डिमांड करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गांव निवासी उपभोक्ता पवन कुमार गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार ई-केवाइसी कराने के लिए लोग चक्कर काटवा रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि जब तक सुविधा शुल्क नहीं दिया जाता है तब तक ई-केवाईसी नहीं करता है। ग्रामीण हरिकेश ने बताया कि बिना केवाईसी के राशन नहीं दिया जा रहा है। घटतौली भी की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम तिलोई से भी की।
विज्ञापन

एसडीएम अमित सिंह ने बताया की केवाईसी के नाम पर रुपये मांगना गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर आरोप सही मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें