फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीण मॉडल खेल मैदानों में बनेगा रेसिंग ट्रैक

Wed, 17 Jul 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायतों में स्थित मॉडल खेल मैदानों में दौड़ने के लिए ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से मैदानों के निरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी आधार पर उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित की जाएगी। इसके बाद ट्रैक व अन्य निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के नाम से भूमि दर्ज है। युवा कल्याण विभाग की ओर से मनरेगा के सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले चरण में कब्जामुक्त 45 खेल मैदानों में सामान्य कार्य कराए गए हैं। मेड़बंदी व मिट्टी भरान आदि का कार्य किया गया है।
दूसरे चरण में बड़े खेल मैदानों में दौड़ ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि अमेठी के रामनगर में दो बीघा क्षेत्र में खेल मैदान बना हुआ है। जहां 200 मीटर राउंड में दौड़ ट्रैक का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह अन्य खेल मैदानों में भी दौड़ ट्रैक का निर्माण होगा। जिसमें मिट्टी पर ही चिह्नांकन का कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन


मैदानों में झाड़ियां व जलभराव
बारिश के मौसम में जिले के खेल मैदानों में जलभराव हो गया है। कई जगह पर मैदान में झाड़ियां व घास आदि उग आई हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि नियमित रूप से निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। बारिश के मौसम में कार्य हो पाना मुश्किल है, ऐसे में बारिश के बाद निर्माण कार्य किया जाएगा। बताया कि भेटुआ व अमेठी के नौ खेल मैदानों का निरीक्षण किया। जिसमें अमेठी के बेनीपुर, भेटुआ के दयालशाहपुर आदि में घास व झाड़ी आदि उग आई है।

यहां मौजूद हैं खेल मैदान
जिले में खेल मैदान अलग-अलग विकास खंड क्षेत्रों में मौजूद हैं। सभी के निरीक्षण का कार्य क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी कर रहे हैं। जिले के अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, भेटुआ, भादर, संग्रामपुर, शाहगढ़, जामो, सिंहपुर, बहादुरपुर आदि क्षेत्रों में कुल 45 खेल मैदानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें