तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज के सरदारगंज गांव में शुक्रवार को विनोद कुमार (30) की नाले में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विनोद कुमार सुबह शौच के लिए नाले के किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। घर देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहे मछुवारों ने पानी में शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान विनोद के रूप में की।
विनोद कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका विवाह करीब 10 वर्ष पहले हुआ था। विनोद की मौत के बाद पत्नी मंजू और बेटी विशालनी, बेटा इंद्र कुमार और रौनक का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि नाले में पैर फिसलने से मौत हुई है। परिजन किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।