फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Mon, 18 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर केंद्रीय विद्यालय भेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।-स्त्रोत: स्कूल 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों और कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम हुए। शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
विज्ञापन



डीपीआरसी गौरीगंज में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर देश हित में समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। मंत्री ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


छात्रों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति से देशभक्ति का उत्साह जगाया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि आजादी शहीदों की कुर्बानी का परिणाम है, इसे संजोकर रखना सभी की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने निष्ठा और ईमानदारी को सच्ची देश सेवा बताया।
विज्ञापन


अंबेडकर स्टेडियम में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में 71 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रभातफेरी भी निकाली गई। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने झंडारोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया। सैनिक स्कूल में लेफ्टिनेंट कर्नल सतीवीर सिंह ने परेड की सलामी ली। संस्कार ग्लोबल स्कूल, पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और रणंजय इंटर कॉलेज सहित अन्य संस्थानों में भी धूमधाम से तिरंगा फहराया गया।




बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। प्राचार्य ओपी तिवारी, लेफ्टिनेंट डॉ. उमेश सिंह मौजूद रहे। परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। तहसील परिसर में एसडीएम आशीष सिंह, सीएचसी परिसर में डॉ. आलोक तिवारी, ब्लॉक में बीडीओ बृजेश सिंह , जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें