फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Mon, 15 Jul 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र में सरवन गांव के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी जगतपाल (48) रविवार को गांव के पास गुजरने वाले रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पार कर कही जा रहा था। तभी अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से जगतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि श का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें