फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदमाशों की फायरिंग में बचा कारोबारी, केस दर्ज

Mon, 15 Jul 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बाइक से दुकान जा रहे एक कारोबारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों के हाथ में असलहे देख कारोबारी बाइक छोड़ भाग खड़ा हुआ। बदमाशों ने फायरिंग कर दी, लेकिन वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


राहगीरों और स्थानीय लोगों को देखकर हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संग्रामपुर थाने के पूरे पीतांबर पांडेय का पुरवा मजरे टीकरमाफी गांव निवासी मोहित पांडेय के मुताबिक वह शनिवार को बाइक से दुकान जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र में दुर्गापुर-बालीपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसे बाइक आगे लगा कर रोक लिया। बदमाशों ने असलहे निकाल लिए। यह देखकर वह अपनी बाइक छोड़ कर शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए।
इस बीच बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। वह बालबाल बच गए। भागते हुए उन्होंने अपने भाई को फोन मिलाया। राहगीरों व आसपास मौजूद लोगों को देखकर बदमाश वहां से भाग निकले। खबर पाकर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ईश नारायण मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें