फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार्यकाल बढ़ाए जाने से ग्राम प्रधानों में खुशी

Tue, 26 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की 682 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बड़ी राहत मिली है। शासन के आदेश के बाद नई कार्यकारिणी के गठन तक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। सोमवार को आदेश की जानकारी मिलते ही प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



कार्यकाल समाप्त होने को लेकर कई दिनों से ग्राम पंचायतों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। प्रधान संगठन लगातार शासन से कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद अब ग्राम प्रधान पूर्व की तरह पंचायतों के कार्यों का संचालन करते रहेंगे।


इससे गांवों में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं पर असर नहीं पड़ेगा। तुलसीपुर के ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने कहा कि शासन के फैसले से गांवों के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

वहीं रोहसी बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि शशिकांत मिश्र ने कहा कि प्रधानों को जिम्मेदारी मिलने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और योजनाओं के संचालन में दिक्कत नहीं आएगी। ब्लॉकों में भी आदेश के बाद हलचल बढ़ गई। पंचायत विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की प्रक्रिया में जुट गए हैं।


जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि शासन से नई कार्यकारिणी के गठन तक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने का आदेश प्राप्त हो गया है। शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें