फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विक्रम साराभाई हाउस बना चैंपियन

Sun, 15 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संजय गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक जगदीशपुर में दौड़ लगाते प्रतिभागी।-संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। संजय गांधी राजकीय पॉलीटेक्निक में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद और वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि निदेशक सीटेड इंजीनियर संजय सिंह रहे, जबकि संस्थान के प्रधानाचार्य इं. राम रतन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दौरान 1500 मीटर दौड़ में आदेश प्रताप सिंह प्रथम रहे। सर्वाधिक पदक जीतकर शिवांश सिंह (बालक वर्ग) और पावनी कसेरा (बालिका वर्ग) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। 76 अंकों के साथ विक्रम साराभाई हाउस ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। प्रधानाचार्य राम रतन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और छात्रों को जीवन में निराश न होने की सलाह दी।


संजय सिंह ने छात्रों को देश सेवा और गांव के विकास के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्हें विचार-मंथन व उद्यमशीलता की ओर ध्यान केंद्रित करने को कहा। इस मौके पर नृपेंद्र सिंह, मीनू द्विवेदी, धीरेंद्र कुमार, सत्यांश सिंह, एनडी पांडेय, दीपशिखा, तनु कौशल, संदीप सिंह, आरएन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें