फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

Fri, 23 Aug 2024 05:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 हैंडल छोड़कर बाइक चलाता युवक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अपनी जान खतरे में डालकर एक युवक का फोन पर बात करते हुए बाइक का हैंडल छोड़ कर वाहन चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वायरल वीडियो भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक युवक का बाइक पर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो भाले सुल्तान शहीद स्मारक का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर युवक अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक बाइक का हैंडल छोड़ कर मोबाइल से बात करते हुए नजर आ रहा है। युवक के इस कृत्य को स्टंटबाजी कहें या उसकी रंगबाजी, लेकिन उसकी जान जोखिम में दिख रही है। वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

एसओ तनुल कुमार पाल ने बताया कि वीडियों के आधार पर युवक की पहचान कर ली गई है। बाइक को सीज करने के साथ युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें