फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कूड़ा केंद्र में मजदूरों के ठहरने का वीडियो वायरल

Mon, 13 Oct 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। छज्जू मोहिउद्दीनपुर गांव में बने आरआरसी केंद्र का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मजदूर गृहस्थी के सामान के साथ केंद्र पर जमे दिख रहे हैं। वहीं बीडीओ ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुराना बताया है।
विज्ञापन


आरआरसी केंद्र में मजदूरों के रहने का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा जोरों पर है। वीडियो में इस केंद्र में कूड़ा नहीं दिख रहा है। ऐसे में कूड़ाघर के संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अंजली सरोज ने कहा कि वायरल वीडियो आरआरसी केंद्र के निर्माण के समय का है। मजदूर उस दौरान आरआरसी केंद्र में ही ठहरते थे। कूड़ाघर का संचालन सोमवार से शुरू किया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें