फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोशाला में मृत गोवंश को ट्रैक्टर से खींचने का वीडियो वायरल

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकरी स्थित गोआश्रय स्थल में मृत गोवंश का ट्रैक्टर से खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बीडीओ विनय वर्मा ने बताया कि गोशाला में एक बीमार गोवंश की मृत्यु हो गई थी। भारी वजन होने से मजदूरों से मृत गोवंश उठ नहीं रहा था। विसर्जन के चलते जेसीबी नहीं मिल पाई थी।
गोशाला से चंद कदम की दूरी पर स्थित गड्ढे में शनिवार सुबह ग्राम प्रधान केयरटेकर की मौजूदगी में अमृत गोवंश को डिस्पोज कराया जा रहा था। कहा कि सिर्फ ट्रैक्टर से मृत गोवंश को गड्ढे में डालने के लिए मदद ली जा रही थी। उन्होंने ट्रैक्टर से मृत गोवंश को खींचने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें