फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खंभे से टकराई पिकअप, शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 28 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आग के बाद जला पड़ा वाहन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज के माधवपुर-चौक बाजार मार्ग पर शनिवार को पत्तल-दोना लाद कर जा रहा पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे निकली चिंगारी से वाहन में आग लग गई। यह देखकर चालक मौके से फरार हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक वाहन में मौजूद सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


गौरीगंज चौक बाजार वार्ड नंबर 18 दोना पत्तल से लदी पिकअप शनिवार को बिजली के खंभे से टकरा गई। शॉर्ट सर्किट होने से पिकअप में आग लग गई। वाहन में आग लगी देख लोगों में हड़कंप मच गया। अग्निशमन कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बाधित करा आग पर काबू पाया।
आग पर जब तक काबू पाया जाता वाहन में रखा दोना-पत्तल राख हो गया। चालक के फरार होने से वाहन कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था कि जानकारी नहीं हो सकी। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस कर्मियों व फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चालक फरार है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें