फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सोशल मीडिया पर तीन युवकों के मिलकर एक युवक की पिटाई से जुड़ा वीडियाे वायरल हो रहा है। वीडियो जगदीशपुर थाना क्षेत्र का दो माह पुराना बताया जा रहा है। इसमें पिटते युवक को बाजार शुकुल की रहने वाली एक महिला ने अपने पुत्र बताते हुए शनिवार को जगदीशपुर थाने में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के कलंदरगढ़ मजरे ऊंचागांव की रहने वाली परवीन बानो दो माह पहले अपने बेटे अनस के साथ जगदीशपुर दवा लेने गई थी। उसका बेटा अनस एटीएम से पैसा निकालने गया। करीब तीन घंटे बाद अनस अपनी मां के साथ पहुंचा, और दोनों घर चले गए। इसके बाद अनस परदेश चला गया। शनिवार काे अनश की पिटाई करते हुए तीन युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तीन युवक अनस को डंडों और लात-घूसों से बुरी तरह मार रहे थे।
विज्ञापन

वीडियो देख परवीन बानो ने पिट रहे युवक की पहचान अपने पुत्र अनस के रूप में की। केरल में नौकरी कर रहे बेटे से घटना की जानकारी ली। अनस ने मां को पूरी जानकारी दी। पुत्र के पिटाई का वायरल वीडियो लेकर जगदीशपुर थाने पहुंची परवीन बानो ने तहरीर देकर कमरौली थाना क्षेत्र के मंगरौरा निवासी सफीर व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।
एसएचओ राकेश सिंह ने परवीन बानो की तहरीर पर केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें