फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क पर बिखरी मिलीं दवाओं का वीडियो वायरल

Mon, 11 Dec 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कालिकन धाम को जाने वाले मार्ग पर रविवार को सड़क पर आयरन की दवाएं मिलने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी से कालिकन धाम को जाने वाले मार्ग पर रविवार को आयरन की दवाएं जयरामपुर गांव के पास सड़क बिखरी मिली हैं। बताया जाता है कि इसमें कुछ दवाएं एक्सपायर हो चुकी है। दवाओं के सड़क पर मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां पर लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को देते हुए वीडियो वायरल किया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके उपाध्याय के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीएमओ ने बताया कि जांच में पाई गई कि यह दवाएं एक्सपायर हो चुकी है। अस्पतालों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बायो मेडिकल वेस्ट लेकर जा रही थी। उसमें से एक पैकेट में से कुछ दवाएं गिरने की बात आ रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें