फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेटे के हत्यारों पर दर्ज हो एफआईआर, दिया जाए 50 लाख मुआवजा

Mon, 11 Dec 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
लोरिका गांव में मौजूद लोग।
विज्ञापन
अमेठी। हत्या के आरोप में जेल गए जामो थाने के लोरिकपुर गांव निवासी विजय पासी और मनोज की जून में जेल में मौत हो गई थी। अब न्यायिक जांच में दोनों की हत्या का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग तेज होने लगी है। रविवार को अधिकारियों से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। हालांकि, अवकाश के कारण उनकी किसी से मुलाकात नहीं हो सकी। वह वापस हो गए। सोमवार को एक बार फिर अधिकारियों से मिलने आएंगे।
विज्ञापन

26 मई को जामो थाने के लोरिकपुर गांव में पोल्ट्री फार्म संचालक ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 30 मई को गांव के ही मनोज और विजय को जेल भेजा था। सुल्तानपुर जेल में दोनों की 21 जून को मौत होने का मामला आया था। उस वक्त परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। अब जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद एक बार फिर परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं।
मृत बंदियों के पिता जग नरायण और रंगी लाल को लेकर रविवार को अंबेडकर समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम बैरासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। अवकाश के कारण यहां पर कोई अधिकारी नहीं मिला। परिजनों का कहना था कि जेल में उसके विजय व मनोज की हत्या कर दी गई थी। अब हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाय तथा 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाय।
विज्ञापन


जब तक सजा न मिली हम चुप न बैठइब
- मृतक विजय की मां जगपता का कहना है कि एक तो उसके बेटे को फर्जी फंसाया गया। बाद में जेल में उसके बेटे की हत्या कर दी गई। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, वह चुप नहीं बैठेगी। रिश्तेदार फूलचंद्र का कहना है कि हर स्तर पर इसके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। शनिवार की रात से ही लोगों का आना जाना उनके घर पर लगा है।

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
- अंबेडकर समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम बैरासी, आत्माराम आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें पूरे मामले में दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने व मुआवजे की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें