अमेठी सिटी। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में फायर स्टेशन में तैनात सिपाही सूर्य प्रताप सिंह सगरा तिराहे पर सड़क किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। हालांकि, सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि सिपाही नशे की हालत में था। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मामले का संज्ञान लिया।
सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सीओ अमेठी मनोज मिश्र को विभागीय जांच के आदेश दिए गए। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि घटना के समय सिपाही ड्यूटी पर था या नहीं तथा वह किन परिस्थितियों में सगरा तिराहे तक पहुंचा। निलंबित सिपाही से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।