फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस और महिलाओं के बीच के बहस का वीडियो वायरल

Thu, 24 Oct 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नाली विवाद के निपटारे से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक दरोगा कार्रवाई के बजाय लोगों से, लड़-भिड़ लेने और कट-मर जाने की बात कहता दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस इस वीडियो को फर्जी बता रही है।
विज्ञापन

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास गांव में सुनीता व कमलेश के बीच नाली का विवाद है। निस्तारण के लिए कई बार पुलिस मौके पर गई, ग्राम प्रधान की मदद से भी निस्तारित करने की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को गांव पहुंचे उपनिरीक्षक व सिपाहियों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों पक्ष की महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस कार्रवाई किए बगैर लौट आई। इस मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें दरोगा कहते हुए सुना जा रहा है कि अब तुम लोग कट-मर जाना तब हमको बताना। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से सुनीता, कुसुमा, राधा, सुमेरा व रूपा और दूसरे पक्ष से कमलेशा व ऊषा को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। समझाने की कोशिश की। नहीं माने तो शांतिभंग में दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। बताया कि विभाग को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें