अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाने के एक गांव में करीब एक माह पहले किशोरी से दुष्कर्म कर युवक ने वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए युवक परेशान करने लगा। पीड़िता ने शनिवार को थाने में सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही अकील ने 24 मई को दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। लोकलाज के डर से किशोरी ने घटना की जानकारी नहीं दी। अकील की हिम्मत बढ़ती गई और दुष्कर्म के दौरान बनाने गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए किशोरी को परेशानी करने लगा। पीड़िता शनिवार को परिजनों को जानकारी देने के बाद थाने पहुंची।
एसएचओ विवेक सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच में दुष्कर्म करने व वीडियो तैयार करके ब्लैकमेल करने की पुष्टि हुई है।