फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुष्कर्म का केस दर्ज न होने पर धरने पर बैठी पीड़िता

Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज न होने से नाराज व परेशान युवती सीओ कार्यालय के सामने बुधवार को धरने पर बैठ गई। युवती का आरोप है कि आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस न तो केस दर्ज कर रही है और न ही कार्रवाई कर रही है। पीड़िता के धरने पर बैठने के बाद पुलिस हरकत में आई, मामले में केस दर्ज जांच शुरू की।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला बुधवार को सीओ कार्यालय पर दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी महिला का आरोप है था कि एक युवक शादी का झांसा देकर चार सालों से दुष्कर्म कर रहा था। दो नवंबर को अपने साथी की दुकान पर लाया। यहां भी उसने अपने दोस्त संग मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर बुधवार को पीड़िता सीओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गई। पीड़िता के धरने पर बैठने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बयान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गए। जब पीड़िता केस दर्ज होने के बाद ही धरना समाप्त करने की जिद पर अड़ रही तो पुलिस बैक फुट पर आई। पीड़िता को थाने ले आई और केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद पीड़िता वापस लौटी तो राहत की सांस ली। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें