फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीबीवी कर्मियों के शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद सोमवार से दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई। पहले दिन अमेठी व गौरीगंज तहसील क्षेत्र में संचालित सात कस्तूरबा गांधी के 94 शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मियों के दस्तावेजों की जांच हुई। दूसरे दिन मुसाफिरखाना व तिलोई तहसील के कर्मियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन

अनामिका शुक्ल के नाम से कई जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद वृहद जांच शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर सोमवार को शहर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गौरीगंज व अमेठी तहसील में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 94 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों की मौजूदगी में सभी के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच गठित टीम ने की।
मंगलवार को मुसाफिरखाना व तिलोई तहसील में संचालित केजीबीवी कर्मियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर कर्मियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सभी शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित बोर्ड से कराने के बाद पूरी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी। जांच के दौरान पहले दिन किसी भी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी के शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों में प्रथमदृष्टया कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें