फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अगले माह से ओवरब्रिज पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के ककवा रोड रेलवे क्राॅसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। जल्द ही इस पर डामर कोडिंग का काम शुरू होगा। इसके बनने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन


शहर के ककवा रोड स्थित 102 बी रेलवे क्रासिंग पर 21.87 करोड़ की लागत से 616.550 मीटर लंबा ओवरब्रिज का निर्माण नामित संस्था सेतु निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य की पूर्ण करने की अवधि दिसंबर 2021 थी। निर्धारित अवधि निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। हालांकि दो माह में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
निर्माणाधीन फ्लाईओवर के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर तक फ्लाईओवर पर बोल्डर गिट्टी डालकर रोलर से दबाने का कार्य तकरीबन पूरा कर लिया गया है। सिर्फ काली डामर कोडिंग होना शेष है। बारिश ज्यादा ना हुई तो जल्द ही काली डामर कोडिंग शुरू होगी। इसके बाद आवागमन ओवरब्रिज से होगा। सर्विस रोड से ट्रैफिक हटने के बाद सर्विस रोड दोनों तरफ तेजी से सर्विस रोड का भी काम पूरा कर लिया जाएगा। जिस गति से काम हो रहा है उम्मीद है कि सितंबर में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जल्द पूरा कदा लिया जाएगा काम
निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर होने के बाद कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बोल्डर डालकर रोलर से दबाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही काली डामर कोडिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। काली कोडिंग का कार्य पूरा होने के बाद फ्लाईओवर से आवागमन जैसे ही शुरू होगा सर्विस रोड का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडी यादव, एई, सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें