फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेट्रोल पंप प्रबंधक पर 5.44 लाख की हेराफेरी का आरोप, केस

Wed, 02 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। पेट्रोलपंप के मैनेजर पर हेराफेरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के गोमती नगर निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी के नाम कूरा में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। पंप पर सुल्तानपुर जिले के पूरे गोसाई टिकरी गांव निवासी राधेश्याम यादव मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

वर्तमान में राधेश्याम यादव अपने ससुराल उज्जैनी थाना मुंशीगंज अमेठी में रहता था। राधेश्याम पंप से डीजल पेट्रोल बिक्री का 5 लाख 44 हजार 692.95 पैसा रविवार की दोपहर लाने का बहाना बना सेल्समैन को पेट्रोल पंप सौंप कर चला गया।जानकारी होने पर देर शाम पेट्रोल पंप पहुंचकर कैश का जब मिलान किया तथा आलमारी चेक किया तो 5 लाख रुपया की कमी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने मैनेजर से पैसा वापस करने की बात की तो उसने मोबाइल फोन बंद कर दिया। मैनेजर पर जालसाजी का गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें