फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बिना रोक-टोक गुजरे वाहन

Tue, 18 Feb 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रयागराज संगम से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन राहत भरा साबित हुआ। बैरियर पर सुरक्षा के लिए पुलिस तो तैनात रही, लेकिन वाहनों का दबाव बना रहा। वहीं जाम कम हुआ तो वाहनों को अयोध्या की ओर जाने दिया गया।
विज्ञापन




पिछले सप्ताह से रायबरेली-अयोध्या और लखनऊ-वाराणसी हाईवे सहित गांवों के लिंक मार्गों पर बढ़ने वाला वाहनों का दबाव सोमवार को पहले की अपेक्षा काफी कम रहा। सड़कों पर श्रद्धालुओं के वाहनों कम रहे, इससे जाम की परेशानी भी सोमवार को नहीं हुई। बल्कि सभी कट पर बैरिकेडिंग पर लगे पुलिस कर्मी भी कुर्सी पर सिर्फ श्रद्धालुओं की सुरक्षा की निगरानी करते रहे।


लखनऊ-वाराणसी हाईवे सहित जगदीशपुर अयोध्या हाईवे पर लगी बैरिकेडिंग से छोटे वाहन बिना रोक-टोक गुजरे। डोमाडीह गांव निवासी राकेश तिवारी, बूबूपुर निवासी राम उजागिर तिवारी, थोरी निवासी सुनील सेठ आदि ने बताया कि संगम स्नान करने आने वाले अधिकतर श्रद्धालु कई दिनों से भ्रमण कर लौट गए हैं, जिससे वाहनों का दबाव कम हुआ है। सड़कों पर किनारे होटल व ढाबे भी खाली दिखे। सड़क पर गश्त कर रहे एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आज छोटे वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। केवल ट्रकों के जाने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें