फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के मठा सरस्वती गिरि निवासी शमशेर यादव (35) शनिवार रात बहोरखा गांव के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कोहरे व ठंड में दुर्घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शमशेर का शव सड़क पर पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शमशेर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें