फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अमेठी में आईं 70 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित 83 केेंद्रों की अनंतिम सूची पर 70 आपत्तियां आईं हैं। उनका निस्तारण करने के लिए = एसडीएम व प्रधानाचार्य की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के 26,589 व इंटरमीडिएट के 20,452 विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के लिए जिले में 83 केेंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसकी सूची जारी होने के बाद जिले के 70 स्कूलों ने आपत्तियां दाखिल की हैं। डीएम अरुण कुमार ने सभी एसडीएम के साथ जीजीआईसी गौरीगंज व रणवीर रणंजय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों की अगुवाई में टीम गठित की है।
गठित टीम को आपत्तियों का स्थलीय सत्यापन करते हुए पांच फरवरी तक विस्तृत रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करने को कहा है। आपत्ति निस्तारण व अन्य कार्रवाई के बाद बोर्ड ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि मानक से अधिक दूर परीक्षा केंद्र बनने समेत कई तथ्यों पर स्कूलों ने आपत्ति/प्रत्यावेदन दाखिल किया है। जांच के बाद मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें