फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस अचानक निरस्त, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आरक्षित व साधारण टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सोमवार को रेलवे ने अचानक अप/डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी संचालन सोमवार को नहीं हुआ। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी ट्रैक पर वाराणसी व हरिद्वार तीर्थ को जोड़ने वाली अप/डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस सोमवार को एकाएक निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

गुरुपूर्णिमा पर ट्रेन से वाराणसी व हरिद्वार की यात्रा करने के लिए पहले से आरक्षित टिकट बुक कराने वालों के साथ साधारण टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री सोमवार को परेशान हो गए। स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन निरस्त होने की जानकारी होने के बाद अधिकतर यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। तो कई यात्री अन्य ट्रेन या निजी वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए। यात्रियों को अपना आरक्षित टिकट निरस्त कराने के लिए बुकिंग काउंटर पर गर्मी में घंटों लाइन में लगना पड़ा।
इतना ही नहीं, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी का भी संचालन सोमवार को नहीं हुआ। दो दिन तक और अप/डाउन प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। ऐसे में दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

दी जा रही जानकारी
अप/डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को निरस्त रहा। आदेश मिलने के बाद प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अप/डाउन प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी के निरस्तीकरण की अवधि की भी जानकारी यात्रियों को नियमित रूप से दी जा रही है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसकी कोशिश लगातार जारी है।
विज्ञापन

- प्रवीण सिंह, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें