फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाराणसी और रायबरेली ने जीते मैच

Tue, 13 Feb 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रही प्रदेश स्तरीय स्वामी परमहंस महाराज स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। जिसमें रायबरेली और वाराणसी की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल और बीडीओ विनय कुमार वर्मा ने किया। पहला मैच वाराणसी व अमेठी टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर पर 107 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतरी अमेठी बी की टीम 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 51 रनों पर ही ढेर हो गई। वाराणसी ने 56 रनों से मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच रायबरेली और लखनऊ टीम के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 76 रनों का लक्ष्य रखा। रायबरेली की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

संघ निदेशक प्रांजल तिवारी ने कहा कि अमेठी में नए क्रिकेट की शुरुआत हुई हैं। निश्चित ही जिले की प्रतिभाओं को उचित मंच मिलेगा। इस मौके पर शिव प्रताप यादव, उप जिला क्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खां, मुकेश यादव, गोविंद मौर्य, डॉ आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें