फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 19 को पहुंचेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Tue, 13 Feb 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय ​स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदाधिका व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व राष्ट
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। गौरीगंज के बाबूगंज में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा तेंदुआ में रात्रि विश्राम करेगी। इसको लेकर तैयारियों को पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कहा कि यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होकर नागालैंड, आसाम, अरुणाचल, पश्चिम बंगाल, विहार, झारखंड सहित देश के 15 राज्यों से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। कहा कि अमेठी गांधी परिवार की कर्मभूमि है। ऐसे में सभी की निगाहें अमेठी में यात्रा के पहुंचने के बाद इसकी सफलता पर टिकी हैं।
पूर्व मंत्री व प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अमेठी में यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। संगठन प्रभारी मकसूद खान ने व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के हर घर पर जाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश दें। बैठक में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, अनिल सिंह, आशीष शुक्ल, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, सेवादल,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,छात्र संगठन,अल्पसंख्यक सहित अन्य फ्रंटल संगठनों ने समेत सभी 17 ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहेगा न्याय यात्रा का रूट
प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र ने न्याय यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा और मार्ग की जानकारी दी। बताया कि राहुल गांधी अठेहा से अमेठी कस्बा, सगरा तिराहा, बरामासी, ताला, टिकरिया बाईपास के रास्ते स्टेट बैंक, वी-मार्ट, गौरीगंज कस्बा होते हुए बाबूगंज (निकट टोल प्लाजा ) पहुचेंगे। यहां पर जनसभा होगी। इसके बाद तेदुआ में रात्रि विश्राम करके यात्रा 20 फरवरी को रायबरेली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें