फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में अब रविवार को भी टीकाकरण

Fri, 23 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो, मिजिल्स व अन्य बीमारियों से बचाने के लिए अब रविवार को भी जिला अस्पताल में पांच साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। जिससे कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी टीकाकरण को लेकर रणनीति तैयार की है।अभी तक रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता था। ऐसे में टीकाकरण नहीं होता था। एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने पड़ताल की तो यह जानकारी सामने आई कि नौकरीपेशा लोग सप्ताह में छह दिन काम करते हैं या नौकरी जाते हैं। रविवार को जब उनका अवकाश होता है तो टीकाकरण नहीं होता है।
विज्ञापन

टारगेट पूरा नहीं होता है। इसे देखते हुए अब रविवार को भी टीकाकरण शुरू किया गया है। इससे नौकरी पेशा लोगों को बच्चों को बीमारियों से बचाने में काफी मदद मिलेगी। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण शुरू करा दिया गया है।

इन बीमारियों से बचाव का लगेगा टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, हेपेटाइटिस का बर्थ डोज, मिजिल्स व जेई सहित अन्य बीमारियों का टीका लगाया जाना है। इसकी निगरानी के लिए इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर को कहा गया है।
विज्ञापन



एसीएमओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण
एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने सीएचसी अमेठी का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी, ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, एक्सरे रूम, हेल्थ एटीएम मशीन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, प्रसव कक्ष ऑपरेशन थिएटर समेत कार्यालय व परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था एवं अभिलेखों को देखा। मौजूद मरीजों व तीमारदारों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ आलोक तिवारी को अन्य व्यवस्थाओं आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें