फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कैमरे की निगरानी में होगी इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा

Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को पास होने का मौका देने के लिए 15 जुलाई को इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा होगी। समय सारिणी जारी होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। वहीं, सीसीटीवी में परीक्षा की निगरानी करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया गया है। परीक्षा में हाईस्कूल के 85 तो इंटर के 186 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 28611 पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा सिर्फ 27258 ने ही दी। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में 23811 विद्यार्थी पंजीकृत इनमें 22336 ने ही परीक्षा दी। हाईस्कूल में 23131 व इंटरमीडिएट में 18513 विद्यार्थी सफल रहे। 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रयोगात्मक व लिखित एक विषय में फेल परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट आवेदन करने का मौका दिया था। निर्धारित तिथि में हाईस्कूल के 85 तो इंटरमीडिएट के 186 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सचिव की ओर से जारी परीक्षा समय सारिणी के अनुसार 15 जुलाई को दो पॉलियों में सभी विषयों की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा की लिखित परीक्षा शहर स्थित जीजीआईसी में होगी। निर्धारित केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

दो पाली में होगी लिखित परीक्षा
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 15 जुलाई को दो पाली में जीजीआईसी में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल के सभी विषयों की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के सभी विषयों की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन


तैयारियां पूरी, नकल विहीन होगी परीक्षा
इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा का रोस्टर सचिव की ओर से जारी किया जा चुका है। शहर स्थित जीजीआईसी को परीक्षा निर्धारित किया गया है। केंद्र के व्यवस्थापकों को सचिव के निर्देशानुसार सिटिंग प्लान व अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा अवधि में कैमरा बंद होने या परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संगीता सिंह-प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें